Bihar Beej Anudan Online Apply 2025: कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। यह योजना गरमा मौसम 2024-25 के लिए लागू की गई है। जो भी किसान बीज अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे और कब से करना है, तथा आवेदन कब तक किया जा सकता है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है। इसके साथ ही, आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज, बीज पर मिलने वाले अनुदान की राशि, और इससे संबंधित सभी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है।
Bihar Beej Anudan Online Apply 2025: Overviews
पोस्ट का नाम | बिहार बीज अनुदान 2025 |
पोस्ट प्रकार | सरकारी योजना (Sarkari Yojana) |
योजना का नाम | बिहार बीज अनुदान गरमा मौसम, 2024-25 |
आवेदन शुरू तिथि | पहले से शुरू |
आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
आधिकारिक वेबसाइट | brbn.bihar.gov.in |
लाभार्थी | बिहार राज्य के किसान जिनकी भूमि पर मुंग, तिल, मूंगफली और अन्य फसलें उगाई जाती हैं। |
बीज किस्में | मुंग, तिल, मूंगफली और अन्य फसलों के बीज अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकता है। |
बीज अनुदान राशि | बीज किस्म के आधार पर अलग-अलग राशि तय की जाएगी। |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
बिहार बीज अनुदान योजना क्या है?
बिहार बीज अनुदान योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा एक कृषि योजना के रूप में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत मुंग, तिल, मूंगफली और अन्य फसलों के बीज प्रदान किए जाते हैं, ताकि किसानों को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सके। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन और कृषि लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है।
बिहार बीज अनुदान गरमा मौसम , 2024-25 फसलो के बीज एवं देय अनुदान दर तालिका
फसल का नाम | बीज की कोटि | योजना का नाम | अनुमानित मूल्य (रु. प्रति कि.ग्रा.) | कार्यक्रम/घटक में अनुदान की विवरणी |
---|---|---|---|---|
स्वीट कॉर्न | प्रमाणित | राष्ट्रीय कृषि विकास योजना | 2712 से 3000 | मूल्य का 50% या 1500 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
बेबी कॉर्न | प्रमाणित | – | 712 से 950 | मूल्य का 50% या 500 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
मुंग | प्रमाणित | खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (कृषोन्नति योजना)-दलहन | 149 | मूल्य का 80% या 117.20 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
उड़द | प्रमाणित | – | 175 | मूल्य का 80% या 144 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
मूंगफली | प्रमाणित | खाद्य तेल-तेलहन (कृषोन्नति योजना) | 114 | मूल्य का 80% या 103.60 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
तिल | प्रमाणित | – | 240 | मूल्य का 80% या 204 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
सूर्यमुखी | संकर | – | 650 | मूल्य का 80% या 519.52 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
संकर मक्का | संकर | खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (कृषोन्नति योजना)-कोर्स सीरियल | 160 से 370 | मूल्य का 50% या 100 / कि.ग्रा. में जो न्यूनतम हो, अनुदान देय होगा। |
मुख्य उद्देश्य: Bihar Beej Anudan Online Apply 2025
- सस्ती दरों पर बीज मुहैया कराना।
- उत्तम बीजों की आपूर्ति को सुनिश्चित करना।
- कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार लाना।
योजना के लाभ: Bihar Beej Anudan Online Apply 2025
- सस्ता और गुणवत्तापूर्ण बीज: बीज अनुदान के तहत, किसानों को बीज सस्ती कीमतों पर मिलते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सहजता से आवेदन कर सकते हैं।
- बेहतर फसल उत्पादन: गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।
- किसान समुदाय का सशक्तिकरण: छोटे और मध्यम किसान, जिनके पास महंगे बीज खरीदने का साधन नहीं होता, इस योजना से लाभान्वित होते हैं।
बीज किस्में: Bihar Beej Anudan Online Apply 2025
- मुंग, तिल, मूंगफली और अन्य महत्वपूर्ण फसलें, जिनके लिए अनुदान प्रदान किया जाता है।
आवेदन प्रक्रिया: Bihar Beej Anudan Online Apply 2025
- किसान इस योजना में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उन्हें आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भूमि प्रमाण और बैंक खाता जानकारी अपलोड करनी होती है।
- यह योजना बिहार के किसानों के लिए आर्थिक स्थिरता और कृषि विकास में सहायक सिद्ध हो रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
Bihar Beej Anudan Online Apply 2025: Important Links
For Home Page | Click Here |
For Online Apply | Click Here |
Check Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram | Click Here |