Bihar Jamin Survey Documents 2024: बिहार ज़मीन Survey Documents सूची जारी, लिस्ट देखे

Bihar Jamin Survey Documents : बिहार 45000 मौजा में एक साथ बिहार जमी सर्वेक्षण 2024 का काम शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है। Bihar Land Survey राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

अगर आप अपना Bihar Bhumi Survey 2024 करवाना चाहते हैं तो भूमि सर्वेक्षण करवाने के लिए सभी भूस्वामियों को दो फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा फॉर्म 2 और वंशावली फॉर्म 3 (1) है। इसके साथ ही आपको जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

भूमि सर्वेक्षण में लगने वाले सभी Bihar Jamin Survey Documents List नीचे उपलब्ध कराई गई है जिसके माध्यम से अगर आप भी अपनी जमीन का भूमि सर्वेक्षण करवाना चाहते हैं तो डॉक्यूमेंट की सूची आसानी से देखकर अपना डॉक्यूमेंट आसानी से तैयार करवा सकते हैं. इसके साथ ही साथ ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करने का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं

Bihar Jamin Survey Documents 2024: Overviews

Post Name Bihar Land Survey Documents 2024
Post Type Sarkari yojna
Department राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 
Form Nameस्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1)
Survey Nameबिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण
Survey Start Date20th Aug 2024
Form Download ModeOnline
Official Website https://dlrs.bihar.gov.in/
Short INfo. भूमि सर्वेक्षण में लगने वाले सभी Bihar Jamin Survey Documents List नीचे उपलब्ध कराई गई है जिसके माध्यम से अगर आप भी अपनी जमीन का भूमि सर्वेक्षण करवाना चाहते हैं तो डॉक्यूमेंट की सूची आसानी से देखकर अपना डॉक्यूमेंट आसानी से तैयार करवा सकते हैं. इसके साथ ही साथ ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करने का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण क्या है?

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य राज्य की सभी भूमि का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा, जिसके माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का समाधान किया जाएगा और भविष्य में भूमि संबंधी समस्याओं को रोका जा सकेगा।

Bihar Jamin Survey 2024 में पूर्वजों के नाम पर खतियान, रजिस्ट्री डीड और भूमि के लिए वारिस के नाम से अलग-अलग खाते खोले जाएंगे। इसके साथ ही भूमि का नक्शा भी अपडेट किया जाएगा। और भूमि स्वामित्व के नाम पर अधिकार अभिलेख बनाया जाएगा। जिसे हम संपत्ति कार्ड के नाम से भी जानते हैं

बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य

  • इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
  • भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
  • सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
  • सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
  • विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।

Bihar Land Survey 2024 कैसे कराए?

बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे

इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।

Bihar Jamin Survey Documents 2024: दस्तावेज सूची

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण दस्तावेज
01प्रपत्र-2
रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
02प्रपत्र-3(1) वंशावली
01मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि
02जमाबंदी संख्या की विवरणी
03मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष
04खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो)
05दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण
06सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो)
07मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र
08आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति
09आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की छायाप्रति

Bihar Jamin Survey Documents 2024 फॉर्म कैसे भरे?

अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।

बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट पर भूमि रिकॉर्ड पोर्टल या उससे संबंधित लिंक खोजें।

इसके बाद पोर्टल पर भू सर्वेक्षण के लिए आवेदन पत्र खोजें। और उसके लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। जिसे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करेंगे।

इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म आ जाएगा।

अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।

आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।

आवेदन जमा करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

Bihar Jamin Survey Documents 2024: Important Links

Home PageClick Here
Apply OnlineClick Here
For All Digital DocumentsClick Here
वंशावली आवेदन पत्रClick Here
All Form Download LinkClick Here
Check Sarve Camp DetailsClick Here
Official WebsiteClick Here
TelegramClick Here
TwitterClick Here
InstagramClick Here

उमेश पंडित EazytoNet.com वेबसाइट के संस्थापक और संपादक भी हैं। उन्होंने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उमेश 2018 से अपने यूट्यूब चैनल Umesh Talks के माध्यम से सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा करते रहे हैं। 2021 में उन्होंने EazytoNet.com वेबसाइट की स्थापना की, जिसकी मदद से वे सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, छात्रवृत्ति, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से जुड़े लेख साझा कर रहे हैं। उनके पास 7 साल से अधिक का अनुभव है।

Leave a Comment