Bihar Jamin Survey New Guidelines: बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा अगस्त 2024 से बिहार के लगभग 45000 गांव राजस्व मौजे में एक साथ भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है, इसके अनुसार पुराने नियमों में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, इसकी सभी तिथियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, इसके तहत सर्वेक्षण में नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं, इसके तहत कौन से नियम बदले गए हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है।
Bihar Jamin Survey New Guidelines: बिहार के सभी जिलों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है इसीलिए राज्य के सभी नागरिकों को सर्वेक्षण से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए ताकि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अगर आप किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना चाहते तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके बिहार भूमि सर्वेक्षण से सम्बंधित नियमों में किये गए बदलाव और इस बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
Bihar Jamin Survey New Guidelines: Overviews
Post Name | Bihar Jamin Survey Online |
Post Type | Sarkari yojana |
Department | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
New Update | सर्वे नियमावली में बदलाव |
Survey Mode | Offline |
Official Website | https://dlrs.bihar.gov.in/ |
Bihar Jamin Survey New Guidelines: New Update
बिहार भूमि सर्वेक्षण को लेकर मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य में सर्वेक्षण के पुराने नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत पुराने नियमों में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें सर्वेक्षण से जुड़े दस्तावेज जमा करने का समय बढ़ा दिया गया है। इसके तहत नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इसलिए सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।
Bihar Jamin Survey New Guidelines: पुरानी नियमावली में किया गया बदलाव
बिहार भू-सर्वेक्षण से संबंधित पुराने नियमों में बदलाव किया गया है। पुराने नियमों में कुछ संशोधन करके राज्य सरकार ने भू-स्वामियों को राहत प्रदान की है। संशोधित नियम लागू होने के बाद भू-स्वामियों द्वारा घोषणा-पत्र प्रस्तुत करने की अवधि बढ़ाकर 180 कार्य दिवस यानी 6 महीने कर दी गई है तथा राजस्व ग्राम के मानचित्र सत्यापन की अवधि बढ़ाकर 90 कार्य दिवस (तीन महीने) कर दी गई है। इसी तरह भू-स्वामियों द्वारा दावा-पत्र प्रस्तुत करने की अवधि बढ़ाकर 60 कार्य दिवस (दो महीने) कर दी गई है।
Bihar Jamin Survey New Guidelines:वंशावली में बहन-बेटी का नाम देना क्यों जरुरी
आप सभी जानते हैं कि आपकी बहन, बेटी और बुआ को आपकी ज़मीन में हिस्सा नहीं मिलता है, लेकिन वंशावली में उनका नाम होना ज़रूरी है। आपके दादा की संपत्ति में आपकी बुआ, पिता और चाचा सभी का अधिकार है। इसी तरह, आपके पिता की संपत्ति में आपका, आपके भाई और आपकी बहन का बराबर अधिकार होगा। इसी तरह, आपकी संपत्ति में आपके बेटे और बेटी दोनों का अधिकार है।.
इसलिए जब आप वंशावली बनवाएंगे तो आपको वंशावली के आधार पर अपनी बहन, बेटी और मौसी का नाम देना होगा, इसके साथ ही अगर कल को आपकी कोई बहन, बेटी या मौसी संपत्ति पर अधिकार प्राप्त करना चाहती है तो वंशावली में उनका नाम होना चाहिए ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे आपके परिवार के सदस्य हैं और आपकी संपत्ति पर उनका अधिकार है।
Bihar Jamin Survey New Guidelines: बिहार में जमीन सर्वे कैसे करायें?
Bihar Jamin Survey Online: बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे
इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।
Bihar Land Survey Documents 2024: महत्वपूर्ण दस्तावेज
क्रम संख्या | महत्वपूर्ण दस्तावेज |
---|---|
01 | प्रपत्र-2 रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र |
02 | प्रपत्र-3(1) वंशावली |
01 | मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि |
02 | जमाबंदी संख्या की विवरणी |
03 | मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष |
04 | खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो) |
05 | दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण |
06 | सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो) |
07 | मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र |
08 | आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति |
09 | आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की छायाप्रति |
Bihar Jamin Survey Online: बिहार ज़मीन सर्वे ऑनलाइन आवेदन
अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी https://dlrs.bihar.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट पर बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं संबंधित लिंक पर क्लिक करे
इसके बाद पोर्टल पर रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। जिसे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करेंगे।
इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म आ जाएगा।
अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आवेदन जमा करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
Bihar Jamin Survey New Guidelines: Important Links
Bihar Land Surve Guideline PDF | Click Here |
Application Status | Click Here |
Apply Online (New Link) | Click Here |
Form Download | Click Here |
Check Sarve Camp Details | Click Here |
Official Website | Click Here |