Bihar Janani Suraksha Yojana: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य और बाल सुरक्षा को लेकर एक योजना चलाई जाती है, जिसका नाम जननी एवं बाल सुरक्षा योजना है. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ₹1400 और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े
Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत किन महिलाओं को लाभ मिलता है और इसका लाभ उठाने के लिए उन्हें क्या करना होगा, इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। इसलिए सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिस और इसके लाभों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके दिए गए नोटिस को पढ़ें। लाभ कैसे उठाएं इसकी जानकारी आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।
Bihar Janani Suraksha Yojana: Overviews
Post Date | 21-12-2023 |
Post Type | Sarkari Yojana/ Govt Scheme / सरकारी योजना |
Scheme Name | जननी एवं बाल सुरक्षा योजना |
Departments | स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार |
Official Website | Click Here |
Benefits | Rs 1400/- |
किन्हें मिलेगा लाभ | गर्भवती महिलाओं को |
Apply Mode | Offline |
Bihar Janani Suraksha Yojana क्या है?
यह योजना स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाया गया है. बिहार जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ₹1400 और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है
Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत केवल गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं. यह लाभ महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं जिसके लिए किसी प्रकार की कोई भी आवेदन नहीं करनी होती है. इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है
Bihar Janani Suraksha Yojana लाभ लेने के लिए पात्रता?
Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत केवल गर्भवती महिलाओं को ही लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को दिया जाता है। लेकिन यह लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है अगर आप इस पात्रता को पूरी करते हैं तो लाभ उठा सकते हैं
- इस योजना के तहत केवल बिहार के अस्थाई रूप से निवास कर रही महिलाओं को लाभ दिया जाएगा
- गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल 2 बच्चों तक ही लाभ दिया जाता है।
- इसके तहत केवल गरीब परिवारों को ही लाभ दिया जाता है।
- इस समय के तहत इस महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनके प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है
Bihar Janani Suraksha Yojana मिलने वाली सहायता राशि
Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं दोनों को सरकार की ओर से लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ दिया जाता है। इसलिए इसके अंतर्गत दो अलग-अलग प्रकार के लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिला को 1400/- रूपये तथा उसकी सहयोगी आशा को 600/- रूपये दिये जाते हैं। लेकिन शहरी क्षेत्र की महिला को 1000/- रुपये और उसकी सहयोगी आशा को 400/- रुपये दिये जाते हैं.
क्षेत्र | मिलने वाली सहायता राशि |
ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिला | ₹1400/- |
ग्रामीण क्षेत्र के आशा कार्यकर्ता | ₹600/- |
शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिला | ₹1000/- |
शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता | ₹400/- |
Bihar Janani Suraksha Yojana: महत्वपूर्ण दस्तावेज
इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की कोई दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है. जब भी गर्भवती महिला का प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होता है इस समय वहां से ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से फॉर्म भर दिया जाता है जिसके माध्यम से महिला के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दी जाती है. इसलिए महिलाओं को अपनी अकाउंट के साथ-साथ आधार नंबर अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जमा करवानी होती है
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का जननी सुरक्षा कार्ड
- आवेदक का सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
- आवेदक का बैंक खाता पासबुक
- फोटो
Bihar Janani Suraksha Yojana: आवेदन कैसे करें?
Bihar Janani Suraksha Yojana के तहत लाभ लेने के लिए आपको किसी भी तरह का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जब भी कोई गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देती है तो वहां से ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है। हालांकि, महिलाओं से अकाउंट नंबर और आधार के साथ बच्चे के कई सर्टिफिकेट भी जमा कराए जाते हैं, जो सरकारी अस्पताल में ही जमा होते हैं. और वही दिए गए खाते में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ₹1400 की सहायता राशि दी जाती है और सभी क्षेत्र की महिलाओं को ₹1000 की सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है।
Bihar Janani Suraksha Yojana: Important Links
Check Official Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Click Here | |
Telegram | Click Here |