Bihar Land Survey 2024: Bihar Bhumi Sarve All Form Download, Apply Online Documents List

Bihar Land Survey 2024: बिहार के सभी 45000 मौजा में एक साथ बिहार जमीन सर्वे 2024 का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है। यह सर्वेक्षण राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

अगर आप अपनी Bihar Jamin Sarvekhan करवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। भूमि सर्वेक्षण कराने के लिए सभी भूस्वामियों को दो फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इसके साथ ही साथ जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तेज भी आपको जमा करवाने होंगे

इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि बिहार जमीन सर्वे 2024 फॉर्म को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करना और भरना है और इसके साथ ही साथ इसे ऑनलाइन कैसे जमा करना है। आप सभी से अनुरोध है कि इस पोस्ट को शुरू से अंत तक लेकर जरूर पढ़ें और आपके मन में कोई भी सवाल है तो नीचे कमेंट में कमेंट करके जरूर बता दें

Bihar Land Survey 2024: Overviews

Post Name Bihar Land Survey 2024
Post Type Sarkari yojna
Department राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 
Form Nameस्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1)
Survey Nameबिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण
Survey Start Date20th Aug 2024
Form Download ModeOnline
Official Website https://dlrs.bihar.gov.in/
Short INfo.बिहार के सभी 45000 मौजा में एक साथ भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है। यह सर्वेक्षण राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Bihar Land Survey 2024: बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण क्या है?

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य राज्य की सभी जमीनों का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा, जिसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा और भविष्य में होने वाली जमीन संबंधी समस्याओं को रोका जाएगा।

इस प्रक्रम में पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खतियान, रजिस्ट्री डीड व ज़मीन को उत्तराधिकारी के नाम से अलग-अलग खाता खोला जाएगा। इसके साथ ही साथ जमीन की मानचित्र भी अपडेट की जाएगी। और भूमि स्वामित्व के नाम से अधिकार अभिलेख बनाई जाएगी। जिसे हम प्रॉपर्टी कार्ड के नाम से भी जानेंगे

बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य

  • इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
  • भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
  • सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
  • सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
  • विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।

Bihar Land Survey 2024: बिहार में जमीन सर्वे कैसे करायें?

बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे

इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।

Bihar Land Survey Documents 2024: महत्वपूर्ण दस्तावेज

क्रम संख्यामहत्वपूर्ण दस्तावेज
01प्रपत्र-2
रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
02प्रपत्र-3(1) वंशावली
01मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि
02जमाबंदी संख्या की विवरणी
03मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष
04खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो)
05दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण
06सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो)
07मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र
08आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति
09आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की छायाप्रति

प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) कैसे करें डाउनलोड और जमा

स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) फॉर्म को बड़ी आसानी से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। स्वघोषणा प्रपत्र 2 में जमीन की सभी जानकारी जैसे, रैयत का नाम, उनका अंश, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकवा, जमीन का किस्म, और जमीन की प्राप्ति आपको कैसे हुई इसकी सभी जानकारी भरनी होगी

वंशावली प्रपत्र 3 (1) मैं अपने वंशावली के आधार पर दी गई सभी जानकारी को भरनी है। इस फॉर्म को भरने के बाद ऑफलाइन कैंप में जाकर जमा कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन उनकी आधिकारिक पोर्टल (जिसका लिंक नीचे दिया गया है) से भी जमा कर सकते हैं

Bihar Land Survey 2024 Apply Online

अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।

बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट पर भूमि रिकॉर्ड पोर्टल या उससे संबंधित लिंक खोजें।

इसके बाद पोर्टल पर भू सर्वेक्षण के लिए आवेदन पत्र खोजें। और उसके लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। जिसे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करेंगे।

इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म आ जाएगा।

अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।

आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।

आवेदन जमा करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

Bihar Land Survey 2024 All Form PDF Download Link

SectionName
प्रपत्र-1उद्घोषणा का प्रपत्र
स्वघोषणा प्रपत्र 2रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3(1) वंशावलीस्व-घोषणा के विरूद्ध निर्गत किये जाने वाले सत्यापन प्रमाण पत्र हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3(1)वंशावली
प्रपत्र-3(1.1)वंशावली के आधार पर प्रत्येक उत्तराधिकारी का दखल
प्रपत्र-3(2)याद्दाश्त पंजी
प्रपत्र-4गैर-सत्यापित/विवादग्रस्त भूमि की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-5खतियानी विवरणी
प्रपत्र-6खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-7खानापुरी पर्चा का प्रपत्र
प्रपत्र-8दावों/आक्षेपों का प्रपत्र
प्रपत्र-9दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-10दावा/आक्षेप पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र11सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-12प्रारूप खानापुरी अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-13दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-14दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-15अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर किए गए दावों/आक्षेपों की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-16दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-17अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-18नया तेरीज नया अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-18(1)लगान बन्दोबस्ती दर तालिका
प्रपत्र-19नये खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-20अधिकार अभिलेख के अंतिम प्रकाशन का प्रपत्र
प्रपत्र21अधिकार-अभिलेख अंतिम प्रकाशन के दौरान/प्रकाशन के उपरान्त दावा/आक्षेप दायर करने हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-22अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र

Bihar Land Survey 2024: Important Links

Home PageClick Here
खानापुरी पर्चा डाउनलोड Click Here
Apply OnlineClick Here
For All Digital DocumentsClick Here
वंशावली आवेदन पत्रClick Here
Property Card DownloadClick Here
Check Sarve Camp DetailsClick Here
Official WebsiteClick Here
TelegramClick Here
TwitterClick Here
InstagramClick Here

उमेश पंडित EazytoNet.com वेबसाइट के संस्थापक और संपादक भी हैं। उन्होंने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उमेश 2018 से अपने यूट्यूब चैनल Umesh Talks के माध्यम से सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा करते रहे हैं। 2021 में उन्होंने EazytoNet.com वेबसाइट की स्थापना की, जिसकी मदद से वे सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, छात्रवृत्ति, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से जुड़े लेख साझा कर रहे हैं। उनके पास 7 साल से अधिक का अनुभव है।

Leave a Comment