Gyandeep Portal Bihar Registration 2025: दोस्तों अगर आप भी अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आपके पास प्राइवेट स्कूल में नामांकन कराने के लिए उचित पैसे नहीं हैं तो आप बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए ज्ञानदीप पोर्टल के तहत बिल्कुल मुफ्त में प्राइवेट स्कूल में नामांकन करा सकते हैं।
प्राइवेट स्कूल में मुफ्त एडमिशन पाने के लिए आपको ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? आपको प्राइवेट स्कूल में मुफ्त एडमिशन कैसे मिलेगा? इसके साथ ही Gyandeep Portal Bihar से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है। तो कृपया इसे पूरा पढ़ें।
Gyandeep Portal Bihar Registration 2025: Overviews
Name of Article | Gyandeep Portal Bihar Registration 2025 |
Type of Post | Government New Portal |
Name of Portal | Gyandeep Portal |
Portal Benefits | Free Admission in Private School |
Name of Department | Education Department of Bihar |
Mode of Registration | Online |
Registration Start Date | 26 December 2024 |
Official Webiste | gyandeep-rte.bihar.gov.in |
Patna Metro Recruitment 2025 | Click Here |
Gyandeep Portal Bihar Kya Hai?
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से शिक्षा का आधिकार अधिनियम , 2009 की धारा 12 (1) (C) के तहत प्रस्विकृति प्राप्त निजी विद्यालयो में अलाभकारी समूह (DG) एवं कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है |
योजना का उद्देश :-
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम , 2009 की धारा 12 (1) (C) के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों (प्राइवेट स्कूल) में 25% अलाभकारी समूह (DG) एवं कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना |
पोर्टल के फायदे :-
- इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राइवेट विद्यालय में पढने के लिए सरकार के तरफ से लाभ दिए जाते है |
Gyandeep Portal Bihar Registration की विशेषताएं?
- यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है।
- बिहार सरकार का यह कदम शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
- कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का सुनहरा मौका।
Gyandeep Portal Bihar Registration Last Date 2025
कार्य | तिथि |
---|---|
प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों द्वारा Intake Capacity अपडेट करना | 18 दिसम्बर 2024 से 24 दिसम्बर 2024 |
छात्र पंजीकरण | 26 दिसम्बर 2024 से 25 जनवरी 2025 |
पंजीकृत छात्रों का सत्यापन | 30 दिसम्बर 2024 से 10 फरवरी 2025 |
सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन (प्रथम चरण) | 15 फरवरी 2025 |
सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन (द्वितीय चरण) | 16 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 |
Gyandeep Portal Bihar Registration Eligibility (पत्रता)
- अलाभकारी समूह :- इस समूह के अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समूह के बच्चे जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 1,00,000/- (एक लाख रूपये) तक हो.
- कमजोर वर्ग :- इस वर्ग के अंतर्गत सभी जातियां /समुदाय के बच्चे जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 2,00,000/- (दो लाख रूपये) से कम हो.
- आयु सीमा :- वैसे विद्यार्थी जिनकी आयु 01 अप्रैल , 2025 तक 6 वर्ष से अधिक हो या 02 अप्रैल, 2017 से 01 अप्रैल , 2019 के बीच जन्म लिए बच्चे ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे.
Benefits of Gyandeep Portal Bihar Registration (लाभ)
- बेहतर शिक्षा का अवसर: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल सकेगा।
- शिक्षा का खर्च उठाएगी सरकार: प्राइवेट स्कूल की फीस और अन्य खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।
- ऑनलाइन प्रक्रिया: रजिस्ट्रेशन और आवंटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- शिक्षा के अधिकार की गारंटी: कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिलेगा।
Gyandeep Portal Bihar Registration (जरुरी दस्तावेज)
- जन्म प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- बच्चे की पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो।
Gyandeep Portal Bihar Registration 2025?
- सबसे पहले ज्ञानदीप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट gyandeep-rte.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Student Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण के दौरान माता-पिता के आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य है।
- पंजीकरण के बाद आपको एक User ID मिलेगा, जिसे आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
- इस User ID का उपयोग करके लॉगिन करें और ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी।
- सत्यापन के बाद, आपके बच्चे को एक निजी स्कूल आवंटित किया जाएगा।
Gyandeep Portal Bihar Registration: नामांकन प्रक्रिया के मुख्य चरण
- पंजीकरण: माता-पिता को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- सत्यापन: सभी दस्तावेजों का जांच और सत्यापन किया जाएगा।
- स्कूल आवंटन: सत्यापन के बाद बच्चों को निजी स्कूल आवंटित किया जाएगा।
- दाखिला: आवंटित स्कूल में बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा।
Gyandeep Portal Bihar Registration Links
Student Registration | Click Here |
School Registration | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar Ration Card Apply Online 2025 | Click Here |