Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बिहार नई आवेदन शुरू (PMAYG)

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत बिहार में नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत 1.20 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: यह राशि तीन आसान किस्तों में दी जाती है। बिहार के लोगों के लिए यह एक बड़ी अपडेट है। अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कब लिए जाएंगे और कैसे लिए जाएंगे इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: Overviews

Name of ArticlePM Awas Yojana Gramin 2025
Type of PostSarkari Yojana/ सरकारी योजना
Name of Schemeप्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण
Scheme Benefitsघर बनाने के लिए ₹1 लाख 20 हजार की सहायता
Name of Departmentग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
Mode of ApplicationOffline
Survey Date 10 January to 31 March  2025
Official Webistepmayg.nic.in

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) एक केंद्रीय सरकारी योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 20 नवंबर 2016 को प्रारंभ हुई थी और इसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) और अन्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों से जोड़ा गया है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025 के तहत 1.20 लख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है यह राशि तीन आसान किस्तों में दी जाती है। बिहार के लोगों के लिए यह एक बड़ी अपडेट है। अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025 योजना का उद्देश्य

  • हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना।
  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवारों की आवास समस्या को हल करना।
  • 2024 तक “सभी के लिए आवास” का लक्ष्य हासिल करना।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025 योजना की विशेषताएँ

  • पक्का मकान: प्रत्येक लाभार्थी को न्यूनतम 25 वर्गमीटर आकार का पक्का मकान दिया जाएगा, जिसमें एक कमरा, रसोई और शौचालय की सुविधा होगी।
  • वित्तीय सहायता: मैदानी इलाकों में मकान निर्माण के लिए ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और नक्सल प्रभावित इलाकों में ₹1,30,000 की सहायता उपलब्ध है।
  • मनरेगा के साथ तालमेल: लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 90-95 दिनों का श्रम भी प्रदान किया जाएगा।
  • मूलभूत सुविधाएँ: घरों में बिजली, स्वच्छ जल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Eligibility- पात्रता के मापदंड

  • सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 सूची में नाम होना अनिवार्य।
  • परिवार के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवार पात्र हैं।
  • विधवा, दिव्यांग, अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग और अन्य कमजोर वर्ग प्राथमिकता में आते हैं।

Pm Awas Yojana Gramin (Non-Eligibility)

  • पक्के मकान वाले परिवार।
  • वे परिवार, जो आयकर भरते हैं, योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • मोटर चालित तिपहिया या चौपहिया वाहन रखने वाले
  • मशीनी तिपहिया या चौपहिया कृषि उपकरण के स्वामी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड धारक जिनकी ऋण सीमा ₹50,000 या उससे अधिक है
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य ₹15,000 या उससे अधिक की मासिक आय अर्जित करता हो
  • जिनके पास ढाई एकड़ या अधिक सिंचित भूमि है

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025 का उद्देश्य न केवल ग्रामीण गरीबों को आवास प्रदान करना है, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध कराना है। यह योजना ग्रामीण भारत में आर्थिक और सामाजिक सुधार का एक बड़ा माध्यम बन रही है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: आवेदन प्रक्रिया

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025 के तहत लाभ के लिए सरकार द्वारा एक सर्वे कराया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा 10 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक सर्वे कराया जाएगा। जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है, उसे इस निर्धारित तिथि तक अपना नाम सर्वे में जुड़वाना होगा।

लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए ऐसे करें सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • AwaasPlus 2024 ऐप डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर से AwaasPlus 2024 ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और पंजीकरण करें: ऐप खोलने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें: ऐप में दिए गए आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, परिवार की जानकारी आदि भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें: मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें: सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

नोट- इसके साथ ही साथ आपकी आवाज सहायक के द्वारा भी सर्वेक्षण किया जा रहा है।जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सहायक नहीं है, वहां पंचायत रोजगार पदाधिकारी सर्वे करेंगे। जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सहायक और पंचायत रोजगार पदाधिकारी नहीं है, वहां पंचायत सचिव सर्वे करेंगे। राज्य की कुल 8053 पंचायतों में यह सर्वे किया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आवास एप-2024 लांच किया है

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2025: Important Link

Home PageClick Here
Apply OnlineClick Here
Pm Urban Awas Yojana 2.0Click Here
PMAYG New ListClick Here
Application StatusClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष:

PMAY-G के तहत दी गई सुविधाएं न केवल ग्रामीण गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराती हैं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी सुधारती हैं। यह योजना गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास के लिए एक प्रभावी कदम है।

FAQ- PM Awas Yojana Gramin 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PMAY-G) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और बेघर लोगों को पक्के मकान प्रदान करना है। यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों को लक्षित करती है जिनके पास रहने के लिए उचित मकान नहीं है या जिनके घर कच्चे और असुरक्षित हैं

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवेदन कैसे करे?

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए घर बैठे ऑनलाइन सर्वे का फॉर्म भर सकते हैं इसकी जानकारी ऊपर बताई गई है

उमेश पंडित EazytoNet.com वेबसाइट के संस्थापक और संपादक भी हैं। उन्होंने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उमेश 2018 से अपने यूट्यूब चैनल Umesh Talks के माध्यम से सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी साझा करते रहे हैं। 2021 में उन्होंने EazytoNet.com वेबसाइट की स्थापना की, जिसकी मदद से वे सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, छात्रवृत्ति, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से जुड़े लेख साझा कर रहे हैं। उनके पास 7 साल से अधिक का अनुभव है।

Leave a Comment