Bihar Jamin Survey 2025: बिहार के सभी 45000 मौजा में एक साथ बिहार जमीन सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है। यह सर्वेक्षण राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
Bihar Jamin Survey 2025: अगर आप अपनी Bihar Jamin Sarvekhan करवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। भूमि सर्वेक्षण कराने के लिए सभी भूस्वामियों को दो फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इसके साथ ही साथ जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तेज भी आपको जमा करवाने होंगे
Bihar Jamin Survey 2025: Overviews
Post Name | Bihar Land Survey 2025 |
Post Type | Sarkari yojna |
Department | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
Form Name | स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) |
Survey Name | बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण |
Survey Start Date | 20th Aug 2024 |
Form Download Mode | Online |
Official Website | https://dlrs.bihar.gov.in/ |
Short INfo. | बिहार के सभी 45000 मौजा में एक साथ भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिहार भूमि सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है। यह सर्वेक्षण राज्य के विकास और सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। |
Bihar Jamin Survey क्या है?
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य राज्य की सभी जमीनों का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा, जिसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा और भविष्य में होने वाली जमीन संबंधी समस्याओं को रोका जाएगा।
इस प्रक्रम में पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खतियान, रजिस्ट्री डीड व ज़मीन को उत्तराधिकारी के नाम से अलग-अलग खाता खोला जाएगा। इसके साथ ही साथ जमीन की मानचित्र भी अपडेट की जाएगी। और भूमि स्वामित्व के नाम से अधिकार अभिलेख बनाई जाएगी। जिसे हम प्रॉपर्टी कार्ड के नाम से भी जानेंगे
बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य
- इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
- भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
- सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
- सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
- विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।
Bihar Jamin Survey 2025 बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के फायदे
बिहार भूमि सर्व के बहुत माध्यम से सभी जमीन मालिक की जमीन को अलग -अलग करके उनके नाम पर चढ़ा दिए जायेगे,इसके साथ जैसा की आप सभी जानते है की एक ही जमीन पर कई बार बहुत सारे व्यक्ति दावा करते है , जिससे की जमीनी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ,ऐसे में सर्वे होने के बाद जमीन के असली मालिक कौन है इसके बारे में पूरी जानकारी साफ़ रहेगी जिससे जमीन विवाद के मामले भी कम होगे
Bihar Jamin Survey 2025 बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण कैसे कराए
बिहार में सभी भूस्वामियों को अपनी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। सभी मौजा में जमीन का सर्वे करवाने के लिए कैंप लगाया गया है। जिसमें कानूनगो के साथ अमीन और बंदोबस्त पदाधिकारी की विशेष तौर पर नियुक्ति की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो सबसे पहले उसे दो फॉर्म भरने होंगे
इसमें पहला फॉर्म स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) है। इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा कर दें। उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।
Bihar Jamin Survey 2025 रैयतो के कर्त्तव्य क्या-क्या है
- किस्तवार एवं खानापूरी के समय रैयत को यथासंभव जमीन पर उपस्थिति रहना चाहिए
- जरूरत पड़ने पर सरजमीन पर भी घूमकर अपनी जमीन की चौहद्दी बताना चाहिए
- अपनी जमीन की मेड़ को ठीक-ठाक बना दे और उसे सीमांकित कर ले। जमीन का विवरण चौहद्दी के साथ प्रपत्र-2 में खेसरावार भरकर शिविर में जमा कर दे.
- स्व-घोषणा (प्रपत्र-2) के साथ निम्न कागजात संलग्न करे .
- जमाबंदी संख्या की विवरणी/ मालगुजारी रसीद की छायाप्रति (यदि उपलब्ध हो तो)
- खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो).
- मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि/मृत्यु का प्रमाण पत्र की छायाप्रति
- आवेदन या हित अर्जन करनेवाले का मृतक का वारिस होने का प्रमाण
- सक्षम न्यायालय का आदेश हो , तो उसकी सच्ची प्रति
- रैयत अपनी वंशावली प्रपत्र 3 (I) में भरकर संलग्न कागजात के साथ शिविर में जमा करेगे
- प्रपत्र -7 एवं L.P.M. मिलने के बाद ठीक से जाँच कर ले , गलत होने पर प्रपत्र-8 में आपत्ति दे
- सुनवाई के दौरान ससमय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे
- प्रारूप अधिकार अभिलेख/ मानचित्र की जाँच कर ले, गलती हो तो प्रपत्र-14 में आपत्ति दायर करे.
- अंतिम रूप से तैयार अधिकार-अधिलेख एवं मानचित्र का अवलोकन कर ले, गलत हो तो प्रपत्र-21 में आपत्ति दे.
- अधिकार अभिलेख (खतियान) की एक प्रति शिविर या बंदोबस्त कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर ले.
Bihar Jamin Survey 2025: बिहार भूमि सर्वेक्षण 20 अगस्त से शुरू
राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार भूमि सर्वेक्षण की शुरुआत बड़े ही जोर-शोर से कर दी है. जो लोग यह जानना चाहते हैं कि बिहार में भूमि सर्वेक्षण कब शुरू होगा, उनके लिए एक बहुत अच्छी जानकारी सामने आई है. बिहार भूमि सर्वेक्षण को लेकर विभाग की ओर से एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार राज्य के करीब 45 हजार गांवों में भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू किया जा रहा है. इसके तहत 20 अगस्त से राज्य के करीब 45 हजार गांवों में विभाग की ओर से सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
Bihar Jamin Survey 2025: 177 श्रेणियों के आधार पर होगी बिहार में जमीन सर्वे
इस बार बिहार में जमीन का सर्वेक्षण कुल 177 श्रेणियों के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत 177 अलग-अलग विशेषताओं से संबंधित एक विशेष सूची तैयार की गई है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि जमीन की मूल प्रकृति क्या है। मसलन, अगर जमीन पर किसी तरह की संरचना या कोई अन्य चीज मौजूद है तो उसका भी सर्वेक्षण में उल्लेख किया जाएगा।
सर्वे में उपलब्ध होगी जमीन के प्रकृति
अगर किसी जमीन पर कोई इमारत, कच्चा मकान, स्कूल, अस्पताल, किसी तरह का केंद्र, तालाब, झील, जंगल, पेड़-पौधे, बगीचा, कुआं, नहर, पठार या कोई अन्य संरचना है तो उसका स्पष्ट उल्लेख होगा। साथ ही यह भी दर्ज होगा कि जमीन खाली है, खेती योग्य है, बंजर है या रेतीली है, ऐसी जानकारी भी होगी। जमीन की प्रकृति यानी सरकारी या निजी के अलावा उसे गैर-खेती योग्य, आम, खास आदि के आधार पर वर्गीकृत करने के साथ ही इन विभिन्न विशेषताओं का भी सर्वेक्षण में विशेष रूप से वर्णन किया जाएगा।
भूमि सर्वेक्षण में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
क्रम संख्या | महत्वपूर्ण दस्तावेज |
---|---|
01 | प्रपत्र-2 रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र |
02 | प्रपत्र-3(1) वंशावली |
01 | मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि |
02 | जमाबंदी संख्या की विवरणी |
03 | मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष |
04 | खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो) |
05 | दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण |
06 | सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो) |
07 | मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र |
08 | आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की छायाप्रति |
09 | आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की छायाप्रति |
प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) कैसे करें डाउनलोड और जमा
स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) फॉर्म को बड़ी आसानी से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। स्वघोषणा प्रपत्र 2 में जमीन की सभी जानकारी जैसे, रैयत का नाम, उनका अंश, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकवा, जमीन का किस्म, और जमीन की प्राप्ति आपको कैसे हुई इसकी सभी जानकारी भरनी होगी
वंशावली प्रपत्र 3 (1) मैं अपने वंशावली के आधार पर दी गई सभी जानकारी को भरनी है। इस फॉर्म को भरने के बाद ऑफलाइन कैंप में जाकर जमा कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन उनकी आधिकारिक पोर्टल (जिसका लिंक नीचे दिया गया है) से भी जमा कर सकते हैं
Bihar Jamin Survey 2024 Apply Online
अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
बिहार भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट पर भूमि रिकॉर्ड पोर्टल या उससे संबंधित लिंक खोजें।
इसके बाद पोर्टल पर भू सर्वेक्षण के लिए आवेदन पत्र खोजें। और उसके लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। जिसे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करेंगे।
इसके बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म आ जाएगा।
अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
आवेदन पत्र जमा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आवेदन जमा करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
Bihar Jamin Survey 2025 important Links-
Home Page | Click Here |
For Online Apply | Click Here |
For All Form Download | Click Here |
Check Sarve Camp Details | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram | Click Her |